फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स का शॉल ओढाकर किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के 30वें अधिवेशन में निर्धन और असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। 22 पेंशनर्स का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुए अधिवेशन में मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति पेंशनर्स ही बनता है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी श्रेणी में आना है। पेंशनर्स की समस्या के लिए वह हर समय तत्पर हैं। कार्यक्रम को विधायक कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल, वेद प्रकाश सिंहल, हुकम चंद शर्मा, बीआर शर्मा, डीपी जैन, उमेश चंद वर्मा, आरके सिंह, शिवशंकर दूबे, सतीश कुमार, डॉ पीएस मिश्रा, डॉ पीके अग्रवाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर 22 वरिष्ठ पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। निर्धन एवं असहाय महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सिलाई मशीन उपहार स्वरूप भेंट की गई। सभी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के जिलों के पेंशनर्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें