छत से गिरकर मजदूर की मौत
भोपा। छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार शोक में डूबा हुआ है।
भोपा निवासी 45 वर्षीय मजदूर नसीर अपनी ही छत पर कुछ कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल नसीर को मुजफ्फरनगर में उपचार के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी साईना तथा बच्चे असलम, सोना, भूरा, गुलफसा, सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है।