फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित कार्यों के लिए जागरुक बने ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को दायित्व निभाना होगा
विज्ञापन

शाहपुर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि लोक कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान को दायित्व निभाना होगा।
ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित लोक कल्याणकारी मेले में मुख्य अतिथि डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानों की जागरूकता और लगन से ही जनहित की योजनाएं घर-घर तक पहुंचेंगी। गांव के विकास कार्यों की सफलता ग्राम प्रधान के परिश्रम पर अधिक निर्भर होती है। विवाद और झगड़ों से बचें। समन्वय और बातचीत से समस्या का हल करें। स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पर ध्यान दें। सुरक्षा से ही बीमारियों का बचाव संभव है। शिक्षा के प्रति जागरूक बनें। पांच वर्ष के तक आयु के बच्चे को स्कूल अवश्य भिजवाएं। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में बच्चों को करीब दस करोड़ रुपये खर्च कर ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। स्वयं सहायता समूह को भी लाभ होगा। उन्होंने गांव में तालाबों को साफ कराकर खुदाई करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि गिरते जलस्तर को बचाने के लिए पानी का संचय जरूरी है। एक जन आंदोलन चला कर वर्षा के पानी को तालाब, कुओं में रोका जाए। सीडीओ अर्चना वर्मा, जिला विकास अधिकारी मोतीलाल व्यास, समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद कामिल, एसडीएम बुढाना कुंवर महेंद्र, बीएसए चंद्रकेश यादव आदि मौजूद रहे। सरकारी योजनाओं के मेले का डीएम ने अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें