फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 351 कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ 351 कन्याओं का पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने प्रेमपुरी के जैन औषधालय में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां एक साथ 351 कन्याओं का पूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि कन्या पूजन हमारी प्राचीन परंपरा है। उन्होंने बेटियों को प्रेरणादायक बातें बताई। कार्यक्रम में गीत, कविताएं, भजन आदि के माध्यम से देशभक्ति और प्रभु भक्ति का आनंदमय माहौल रहा। इससे पूर्व, 351 कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर भोजन कराया गया। कार्यक्रम में गिरधारी लाल जैन स्कूल की प्रधानाचार्य अलका जैन, प्रशांत चौधरी, विवेक सिंघल, राहुल कुमार, संदीप भारती, नवीन गोयल, संजय शर्मा, पवन गोयल, मोनू वर्मा, मनोज जैन, योगेश मित्तल, सचिन कुमार का सहयोग रहा। संघ के अजय, नितिन, रविंद्र गौड, अनिल धमीजा, डॉ रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें