फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अर्द्घ विक्षिप्त युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मनोरोगी युवक की मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे में नेशनल हाईवे पर एक मनोरोगी युवक कई दिनों से घूम रहा था। बुधवार की रात सड़क पार करते हुए वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके हाथ पर मनजीत सिंह और सीने पर एमएस मर्द गुदा हुआ था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें