बुढ़ाना। सैफी जन सेवा समिति ने गरीब बेटी की शादी करवाकर परिवार की दुआएं बटोरी। सैफी जन सेवा समिति निर्धन परिवारों की आर्थिक सहायता करने और बेटियों की शादी करने का कार्य करती आ रही है। रविवार को समिति ने कस्बा निवासी जाकिर की बेटी नगमा का देवबंद के खानपुर निवासी आकिल के बेटे गुलबहार से निकाह करवाया। समिति के अध्यक्ष डा. बासिद सैफी ने बताया कि बारात का सारा खर्चा और दहेज का सामान लड़के के परिवार वालों को दिया गया। इस निकाह से गरीब परिवार के लोगों खुशियां छाई हैं। इस परिवार ने समिति के पदाधिकारियों को दुआएं दी।