चरथावल। महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय सेवा योजना का शुभारंभ डॉ रामनाथ प्रेमी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं समाजसेवा के कार्यों में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण में सहायक बनें। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। प्राचार्या डॉ कलानिधि शर्मा ने बताया कि छात्राएं नशाखोरी के खात्मे, भ्रष्टाचार उन्मूलन और स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। अध्यक्ष मदनलाल बंसल, ब्रह्म प्रकाश गर्ग, रोहताश गर्ग, अशोक कुमार, नवीन गर्ग, मांगेराम कंसल, कोमल सिंघल, कार्यक्रम अधिकारी सरिता मौजूद रहे। उधर, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने किया। छात्राओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। अंबेडकर मंदिर के निकट हरिजन बस्ती में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वस्थ भारत आदि नारों के साथ विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। दीपिका, आरती, नेहा पुंडीर, विजय शर्मा और सागर ने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आकृति, पुष्पा सैनी, सलोनी और ऋतु ने गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ सरिता वशिष्ठ, सचिव राकेश वशिष्ठ, मोनिका त्यागी, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार, मांगेराम शर्मा, तरसपाल, पिंकी मौजूद रहे।