फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बावली के भैंसे ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव जोहरा में आयोजित भैंसा दौड़ प्रतियोगिता में राजीव बावली के भैंसे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव जोहरा में भैंसा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर के भैंसों ने प्रतिभाग किया। 1500 मीटर की दौड़ में राजीव बावली का भैंसा प्रथम, छोटू करमुखेड़ी का भैंसा द्वितीय, गौरव मेघाखेड़ी का भैंसा तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पर रहने वाले को 11000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 7100 और तृतीय स्थान पर आने वाले को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रालोद के प्रदेश सचिव विकास बालियान ने फीता काटकर किया। आयोजन में जगपाल सिंह, अजब सिंह, श्रीचंद शर्मा, रोहित, राजू, बंटू, अंशु, परविंदर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें