नगर विकास में सभी को साथ लेकर चलूंगी: अंजू
मुजफ्फरनगर। कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड का अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
नई मंडी के पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने शहरी विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर जनहितों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे तो यह बोर्ड पांच साल के अपने कार्यकाल में इतिहास रचने वाला साबित होगा। उन्होंने ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील करने के साथ भरोसा दिया कि पालिका स्तर से उनको कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ईओ विकास सैन, सभासद एवं अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध ठेकेदार मोहनलाल बंसल ने की, जबकि संचालन स्टेनो गोपाल त्यागी ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश त्यागी और महामंत्री प्रहलाद सिंह ने सभी पदाधिकारियों की ओर से 51 फूलों का गुलदस्ता चेयरमैन अंजू अग्रवाल को भेंट कर नवनिर्वाचित बोर्ड का स्वागत किया। समारोह में पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास में कांट्रैक्टर एसोसिएशन की भी भूमिका नकारी नहीं जा सकती है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेयरमैन और महिला सभासदों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया, वहीं पालिका अफसरों और सभासदों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईओ विकास सैन, डॉ आरएस राठी, एई अब्दुल कादिर, एक्सईएन जलकल सिद्धार्थ कुमार, लेखाकार राजेंद्र सिंह, टीओ अरुण कुमार, टीएस आरडी पोरवाल आदि रहे। प्रहलाद सिंह, दयानंद त्यागी, इंद्र नारायण माथुर, योगेंद्र कुमार, संजय गोयल, मुकेश सिंह, मनीष कुमार, विजयपाल सिंह, अवधेश मित्तल, विवेक त्यागी, मौ. मुनीश त्यागी, श्याम कुमार, प्रवीण गर्ग, सत्यप्रकाश त्यागी, सुनील सैनी, जहीर खान, सुनील कर्णवाल, मो. सलीम, रोहताश सिंह, महेन्द्र पाल आदि ठेकेदारों का सहयोग रहा।