फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगी, ग्रामीण गंभीर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। धौलरी गांव में ग्रामीण के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ग्रामीण और पशु झुलस गए। गांव धौलरी में बृहस्पतिवार रात इलमचंद (60) सो रहा था। छप्पर में ही भैंस बंधी थी। रात में अचानक घर में शॉर्ट सर्किट हो गया और तारों से गिरी चिंगारी से छप्पर ने आग पकड़ ली। घर में आग पहुंची तो इलमचंद ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आग पर मुश्किल से काबू पाया। तब तक भैंस और इलमचंद गंभीर रूप से झुलस गए थे। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को ग्रमीणों ने सूचना दी, मगर सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष है। भा कियू के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शनिवार को धौलरी में पंचायत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें