सर्वाधिक अंक पाने पर तहसील सदर अव्वल
मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह आयोजित किया । जिसमें में बालिका वर्ग में सब जूनियर की चैम्पियनशिप अक्षी, जूनियर की कुशिका एवं शालिनी, सीनियर वर्ग की रबी कश्यप ने जीती। वहीं 7 बालक वर्ग की चैम्पियनशिप में सीनियर बालक वर्ग की चैम्पियनशिप लुकमान और शाहरुख को मिली। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सदर तहसील को पहला स्थान मिला। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलों का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। डॉ कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। डीएवी के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन आपसी सहयोग और तालमेल से ही सफल होता है। खेल में विद्यार्थी अब अपना भविष्य भी बना सकते हैं। कार्यक्रम में इच्छाराम, प्रमोद कुमार, सत्यकाम तोमर, विपिन त्यागी, शरद, अरविंद कुमार, राहुल कुशवाहा, गया प्रसाद, राजबल सैनी, अक्षय कुमार, विनीत कुमार, बबीत, सौरभ, विकास मोतला, प्रवीण शर्मा, जसवीर सिंह, रविंद्र कुमार, सुनीता गर्ग, आशा, सीमा कुमारी, आकांक्षा मित्तल, रचना, शर्मिष्ठा, मोनिका, अंजू आदि का सहयोग रहा।