बारिश में छत भर भराकर गिरि
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला भटवाड़ा में धर्मपाल के मकान की छत कच्ची होने के कारण शनिवार को बारिश में भर भराकर गिर गई। मकान में अंदर बैठे धर्मपाल, उसके बेटे अमित, रवित तथा परिवार की महिला जीवनी घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। धर्मपाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।