जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। सीओ सोमेंद्र नेगी ने कहा कि छात्रों को साइबर क्राइम से बचने की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई गलती से कोई उनके बैंक एकाउंट या अन्य जानकारी लेकर ठगने का काम करता है तो उसकी तुरंत पुलिस को सूचना दें। छात्रों को एटीएम से पैसे निकालते समय या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने कहा कि कोई भी क्राइम होने पर पुलिस को सूचना दें। डायल 100 प्रभारी गिरीश चंद के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को प्रोजेक्ट द्वारा साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए गए। उप प्रधानाचार्य संजय पंत, एसआई जेसी शर्मा, बृजेश कुमार, एसआई चंद्रसेन सैनी, संगीता चौधरी, सौरभ शर्मा, आरती शर्मा, शिखा मलिक, कोमल ठाकुर, मनोज कुमार वर्मा, सोनू कुमार, प्यारे लाल सैनी आदि मौजूद रहे।