फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार व्यापारी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार सवार व्यापारी सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन

खतौली। खतौली-जानसठ रोड पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार व्यापारी सहित तीन लोग घायल हो गए।
बिजनौर निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश गर्ग पुत्र आलोक गर्ग अपने दो दोस्तों रवि व पुनीत के साथ अपनी कार में रविवार की रात करीब 10 बजे मेरठ से अपनी रिश्तेदारी से आ रहे थे। इस लोगों को मीरापुर में रात के समय एक कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए। गंगा बैराज पुल की मरम्मत होने से मार्ग अवरुद्ध है। इसलिए इनका इरादा मीरापुर में रुकने का प्रोग्राम बन गया। खतौली-जानसठ रोड पर भलवा पुलिस चौकी से निकलते ही गांव मकसूदाबाद के पास ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार व्यापारी सहित तीनों घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहन सवारों ने घायलों का जानसठ ले जाकर एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें