फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के मंदिर ठाकुर द्वारे में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार रात तक आयोजित कार्यक्रम में ग्यारह बार श्रीराम जन्म स्तुति का पाठ ग्यारह यजमानों द्वारा किया गया। भजन संध्या के अंत में श्रीराम की महाआरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे के चांदनी वाला मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीदुर्गा मेले का आयोजन हुआ। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में सात दिन तक मेले का आयोजन होगा। इस मौके पर रोजाना विभिन्न प्रकार के आयोजन सांग, भजन संध्या, रागनी, वैदिक कथा तथा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें