वैशाखी पर महिलाओं ने खूब किया गिद्दा
मुजफ्फरनगर। फुलकारी क्लब के तत्वावधान में खालसा स्थापना दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने विभिन्न पंजाबी नृत्यों के साथ जमकर गिद्दा किया। पंजाबी गीतों का खूब आनंद लिया। सोमवार को नई मंडी स्थित राधिका मंडप में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पंजाबी फोक गीत, टप्पे एवं गिद्दा से चार चांद लगा दिए। अध्यक्ष क्षिप्रा पुरी ने बताया कि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में 1699 में खालसा पंथ की नींव रखी थी। खालसा खालिस शब्द से बना है, जिसका अर्थ शुद्ध, पावन, पवित्र होता है। कार्यक्रम में स्वाति कक्कड़, भावना अरोरा, रेखा अरोरा, किरनदीप बेदी, टीना बेदी, मंजीत शेखो, ईशू सिडाना, पूजा कपूर, ज्योति कक्कड़ आदि मौजूद रहीं।