फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले में कार घुसी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर-खतौली मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉले मेें जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मेरठ के मवाना निवासी राहुल पुत्र सतीश बंसल अपनी पत्नी सीमा, बहन सीमा, पुत्री पूजा (7), पिंकी (5), पुत्र पिंकू (3) सहित अपने तीन रिश्तेदार दीपक, मनोज और प्रदीप के साथ कार से मंगलवार रात खतौली में बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए आ रहे थे। खतौली और मीरापुर मार्ग पर अचानक कार आगे जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर टॉली में जा घुसी। जिससे कार सवार महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार निकल गई। हादसे मेें दीपक, मनोज और प्रदीप घायल हो गए। गनीमत यह रही कि महिलाएं और बच्चे घायल होने से बाल बाल बच गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें