बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सैलीब्रेशन वीक के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया। जय हिंद इंटर कालेज गांधी कालोनी से रैली का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बालिकाओं को कानूनी अधिकारों पर जागरूकता प्रदान की गई। अच्छा स्पर्श एवं बुरा स्पर्श के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएं उपस्थ्ति रहे। कस्तूरबा बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या आदि विषयों पर नाटक एवं गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों के मध्य पोस्टर, नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डॉ गीताजंलि वर्मा, पुष्पा देवी, कुलदीप गिरि, नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला संयोजक भाजपा नीरज गौतम, नम्रता जोहरी एवं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाऐं उपस्थित रही।