फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्या का समय से निस्तारण करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। जिले में उद्योगों को लेकर माहौल बनाने में सभी सहयोग करें। कलक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में उद्योग का माहौल बनाए जिससे अधिक से अधिक नए उद्योगों की स्थापना की जाए। मानक पूर्ण करने पर नए उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। उद्योगों से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी। विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से कहा कि अपनेे स्तर से एकल मेज व्यवस्था कायम करें। उद्यमियों का उत्पीड़न बर्दाशत नहीं किया जाएगा। बैठक में जिले के उद्यमियों के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें