फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में खतौली के शूटरों ने आठ पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में आठ पदक जीते
विज्ञापन

खतौली। एवन शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने शूटिंग प्रतियोगिता में आठ पदक जीते। इन शूटरों का एकेडमी में स्वागत किया गया। शामली में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में नगर के एवन शूटिंग एकेडमी के शूटरों में पुरुष वर्ग में कपिल ढाका ने सिल्वर मेडल, अनुज मिश्रा ने गोल्ड मेडल, यतिन कुमार सैनी कांस्य मेडल, सोहेल ने गोल्ड, संजीव कुमार ने सिल्वर, अश्वनी ढाका ने गोल्ड, अरविंद कुमार कांस्य, अजय पुंडीर ने सिल्वर मेडल जीते। जूनियर वर्ग में अश्वनी ढाका ने चैंपियन ऑफ चैंपियन में प्रथम स्थान व 3100 रुपये नगद धनराशि व ट्रॉफी जीती। इन विजेता शूटरों का नगर में पहुंचने पर एकेडमी में स्वागत किया गया। इस मौके पर कोच विवेक बालियान, मनीष ढाका, नीरज बालियान, अंश चौहान, सतीश कुमार, सुनील कुमार, हिमालय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें