फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के राजतिलक पर झूमें नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। रामलीला मैदान में लंकेश का वध करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अयोध्या नगरी में लौटने पर भव्य राजतिलक किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में शनिवार को श्री रामलीला कमेटी बाजार कला की ओर से प्रोजेक्टर पर रामायण के आयोजन के बाद शिव चौक पर विधायक विजय कश्यप और विद्या मंदिर के प्रबंधक आदेश गर्ग ने भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का अयोध्या नगरी में पहुंचने पर राज तिलक किया। गुरू वशिष्ठ की भूमिका में शशांक सक्षम शत्रुघ्न, राम की भूमिका प्रियांशु, परी सीता परी, लक्ष्मण ध्रुव, भरत वासु और हनुमान की भूमिका दिव्यांशु ने निभाई। कृष्ण चंद शर्मा ने पूजन कराया। मनीष गर्ग, अजय वर्मा, संदीप कंसल, अनुज गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल कंसल, पदम भटनागर, पपनी कंसल मौजूद थे। भगवान के राज्याभिषेक के बाद मिठाई वितरित की गई। उधर, लुहारी खुर्द में मंच पर चल रही रामलीला के बाद भव्य राजतिलक समारोह हुआ। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जेकी राज और सतवीर सैनी भगवान राम का राजतिलक किया। संजय सैनी, ध्रुव कुमार, आशीष कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें