फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/मंसूरपुर। बुखार से गांव तिस्सा में किशोर और मंसूरपुर में सोंटा गांव में अध्यापक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव तिस्सा निवासी हसन अब्बास का 12 वर्षीय पुत्र एजाज मौहम्मद पिछले आठ दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन भोपा में प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को अचानक किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर रात में उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। किशोर की मौत से मां खुर्शीदा, शादाब, असद, मिनाल, इषा का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी मोहनपाल मंसूरपुर में एमडीएस विद्या मंदिर में अध्यापक थे। वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम को मेरठ अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शनिवार को गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें