विद्युत करंट से छात्र की मौत
बुढ़ाना/फुगाना। बारिश के कारण सौर ऊर्जा के पोल में आए करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तहसील क्षेत्र के गांव हबीबपुर सीकरी के रहने वाले जमील का बेटा आकिल (17) इंटरमीडिएट का छात्र था। शनिवार को शाम वह सौर ऊर्जा के पोल के पास किसी कार्य के लिए खड़ा हुआ था। कस्बा तथा देहात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण सौर ऊर्जा के पोल में करंट आ गया। करंट प्रवाहित पोल की चपेट में आने से आकिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक को सुपुर्द ए खाक किया।