फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के दफ्तरों में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के दफ्तरों में मिली गंदगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी पर रोष जताया।
विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान डीडीओ ऑफिस में मोहित पाल, अभिजीत अष्टावर्क कनिष्ठ सहायक, सुशील कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में अनूप राय जैन, तकनीकी अन्वेषक आकस्मिक अवकाश पर थे तथा वीरेंद्र कुमार कनिष्ठ सहायक एवं जयराज सिंह कनिष्ठ लेखा लिपिक अनुपस्थित पाए गए। मनरेगा सेल के निरीक्षण में एक मॉनीटर एवं टेलीफोन इंस्टूमेन्ट जमीन पर रखा हुआ मिला, जिस पर अत्यधिक गंदगी जमी हुई थी तथा विद्युत तार लटके हुए मिले। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग में संजय कुमार और रविंद्र कुमार अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय कक्ष का शीशा टूटा हुआ पाया गया। डीपीआरओ कार्यालय में जिला समन्वयक अमित कौशिक गायब मिले। कनिष्ठ सहायक सुमन चौधरी जिन पर सफाईकर्मियों की स्थापना सम्बन्धी कार्य है, अलमारी खुलवाकर देखी गयी। सचिन बेनीवाल एवं सचिन सफाईकर्मी की सेवा पुस्तिकाओं के अवलोकन करने पर पाया गया कि उक्त कर्मचारियों की सेवाएं सत्यापित नहीं की गयी है और न ही सेवापुस्तिका में चिकित्सा अवकाश एवं अर्जित अवकाश लेखा बनाया ही नहीं गया है और ज्ञात करने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें