फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सफारी पलटी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में तीन लोग घायल
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे बाईपास पर केएफसी होटल के पास टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मेरठ निवासी सिंधुल सहरावत अपने दो अन्य साथियों राहुल वर्मा और धनकुमार वर्मा के साथ कार द्वारा मंसूरी से लौट रहे थे। रविवार शाम मेरठ लौटते समय नेशनल हाईवे बाईपास पर केएफसी होटल के पास पहुंचे, तो दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ओवर स्पीड के कारण कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर रतनपुरी पुलिस ने तीनों घायलों को बमुश्किल कार से निकाल कर खतौली स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया।़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें