फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक भागवत कथा एवं महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव ककराला में श्री जूडेश्वर महादेव मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

जूडेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में वैदिक मंत्रोचारण के बीच भागवत कथा का शुभारंभ विधिविधान से हुआ। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं ने नारियल से कलश की पूजा अर्चना कर यात्रा में भाग लिया। श्रीधाम नैमिषारण्य तीर्थ से पधारे कथा व्यास स्वामी रविंद्राचार्य महाराज का पूजन तिलक कर फूलों से सजी बग्गी में बैठाया गया। यात्रा मंदिर से निकलकर भोपा व शुक्रताल मार्ग से होते हुए मोरना के चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंची। कलश यात्रा संजय माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, गोपाल, सीताराम प्रजापति, पंकज माहेश्वरी आदि ने स्वागत किया। कथा के आयोजन में चौधरी सोहनवीर सिंह, शैलेश शर्मा, सुदीश, बाबा कंवरपाल, टीटू सैनी, विक्की ठाकरान, अमित, मोनू, भोरी, सुधीर, बंटी, पुनीत, कृष्णपाल सिंह, ब्रहमला, प्रेमलता, कृष्णा देवी, नेहा, सपना, ज्योति सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें