फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने कांवडिय़ों को हलवे का प्रसाद बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिमों ने कांवड़िये को हलवे का प्रसाद बांटा
विज्ञापन

मोरना। गांव कंहेड़ा गंगनहर पुल पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को हलवे का प्रसाद वितरित कर हिंदू मुस्लिम व भाईचारे का संदेश दिया है। ककरौली क्षेत्र के गंगनहर पुल पर मुस्लिम समाज से प्रधान जुल्फाम के नेतृत्व में डा. रफुदीन, इकबाल, शाहनजर, शमशाद, बदरुलजमा, अनवर, फुरकान, हाफिज फाजिल, हाफिज नसीम, फुरकान, गय्यूर, जान मोहम्मद, मुजीबुर्रहमान, रियाज वकील, आस मोहम्मद आदि ने कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में हलवा वितरित की। वहीं, गांव के हिंदू समाज के लोगों ने कांवड़ शिविर का आयोजन कर रखा है। इस मौके पर रमेश, धर्मेंद्र, वेद सिंह, विजयपाल, वीर सिंह, लख्मीचंद, बुले सिंह, धर्मपाल आदि लगे हुए हैं। शिविर में मुस्लिम समाज के सेटी और जान मोहम्मद भोलों की सेवा करने जुटे हुए हैं। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में दरोगा तेजपाल सिंह, अजय कुमार, कांस्टेबल लाला राम, सुमित आदि आने वाले कांवड़ियों को केला व कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर सेवा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें