फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे चैंपियनशिप में पार्श्व को मिला गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल व इंटरनेशनल सिम्हा फाउंडेशन द्वारा अंतर विद्यालय कराटे चैंपियनशिप में एसडी ग्लोबल स्कूल के कक्षा आठ के छात्र पार्श्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जानसठ रोड स्थित एसडी ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा-8 के छात्र पार्श्व को सम्मानित किया है। जीसी पब्लिक स्कूल व इंटरनेशनल सिम्हा फाउंडेशन द्वारा अंतर विद्यालय कराटे चैंपियनशिप में छात्र पार्श्व ने शानदार प्रदर्शन किया है। गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधक समिति ने ट्राफी देकर सम्मानित किया है। निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के खेल नेशनल विकास पर खास ध्यान दिया जाता है। ताकि प्रतिभाशाली छात्रों की प्रतिभा को विकसित किया जा सके। इस दौरान को-ओर्डिनेटर पारूल शर्मा, शालू शर्मा, मेघा गर्ग, पीटीआई दिव्या, निव्या, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें