फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर आग की चपेट एक मवेशी की मौत, घरेलू सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। मुथरा गांव में बाहरी छोर पर ताराचंद पुत्र मामचंद का घेर है। घेर में परिवार समेत उसका बड़ा बेटा सुदेश रहता है। दूसरे बेटे किरणपाल के मवेशी भी घेर में बंधे रहते है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घेर में आग की लपटें देखी तो अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वहां बंधे पशुओं को निकालने का प्रयास किया। लेकिन आग की चपेट में आकर एक भैंस ने दम तोड़ दिया और दो पशु झुलस गए। सूचना पर जिला मुख्यालय से दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुुंचकर आग पर काबू पाया। मगर, तब तक सात क्विंटल गेहूं, घरेलू सामान, कपड़े तथा भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने भागकर जान बचाई। बताया गया कि कूड़ी में लग रही आग अचानक घेर तक पहुुंचने के कारण नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान सुरेश पाल की सूचना पर मौके पर हिंडन चौकी प्रभारी संजय त्यागी और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने झुलसे पशुओं का चेकअप किया। भाजपा नेता मनीष गर्ग ने तहसीलदार को आग की सूचना दी। उन्होंने गांव के लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें