आज सुबह से गश्त
मीरापुर। एसडीएम व सीओ ने थाने में व्यापारियों, राजनैतिक दलों व गणमान्य लोगों की बैठक ली। सीओ एसकेएस प्रताप ने भी कहा कि दो अप्रैल की घटनाओं को देखते हुए पुलिस पूरी तरह चौकस है। 10 अप्रैल को सुबह से ही पूरे क्षेत्र में गश्त जारी रहेगी। इस अवसर पर जबरन बाजार बद कराने वालों के विरुद्ध भी चेतावनी दी गई है। बैठक में पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी, ब्रजभूषण अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन शर्मा, योगेश राजवंशी, प्रदीप गर्ग, हरपाल, डा. आरके पाराशर, हाजी जमील अहमद, नेवद खा, संजीव कुमार, विकास गोयल, हर्षदीप, संजीव आदि उपस्थित रहे।