फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अधिकारों के प्रति सजग रहें

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं अधिकारों के लिए उठाएं आवाज
विज्ञापन

जानसठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीओ एसकेएस प्रताप सिंह ने महिला सशक्तीकरण के बारे में जागरूक किया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि नारी सशक्त है। वह पुरुषों से किसी भी स्तर पर कम नहीं है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज, महिला उत्तराधिकार, घरेलू हिंसा एवं पॉक्सो अधिनियम से अवगत कराते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए उन्हें चुपचाप अत्याचार सहन नहीं करने चाहिए। कार्यक्रम में बीडीओ विजय प्रताप यादव ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति अधिकारों को पहचाने और उनका कोई भी उत्पीड़न करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर, एसएसआई मनोज यादव, एसआई नवीन कुमार, देवेश शर्मा, प्रमोद नागर, इमरान, कांस्टेबल आशा यादव, अनीता राजपूत, रीना आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर पूनम, सुमन, अंजुम, गौहर के साथ क्षेत्र की आंगनबाड़ी, महिला समाख्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें