फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि पर शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

खतौली। शहीद इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार की सुबह कोतवाली परिसर में उनकी प्रतिमा के समक्ष हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद परिजनों और सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा, एसएसआई मनोज यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी पत्नी शुभकामना, बेटे एसआई अंकित चौहान, करण सिंह चौहान, बेटी सोनल के अलावा नेपाल सिंह एडवोकेट, ठाकुर ब्रजमोहन सिंह एडवोकेट, ठाकुर जगमोहन सिंह, ठाकुर मदन मोहन, शिवकुमार, प्रताप सिंह गुर्जर अंतवाड़ा आदि मौजूद रहे। बता दें कि 6 मार्च 2006 को खतौली के तत्कालीन इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह नावला कोठी के पास बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बेटे अंकित चौहान ने बताया कि हम सभी लोगों को हर पल उनकी याद आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें