फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हुए किसान की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव पचैंड़ा निवासी रोहताश (55) पुत्र ईश्वर का थाना भोपा के गांव मजलिसपुर तौफीर में कृषि फार्म है। सोमवार सुबह रोहताश गन्ना बुआई के लिए गांव मजलिसपुर तौफीर में ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रहा था। गेयर में पड़े ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और किसान के ऊपर चढ़ गया। जिससे किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर मुजफ्फरनगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में किसान को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें