फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
पानीपत निवासी संदीप चंदेल अपनी पत्नी संगीता व अपने बहनोई दिल्ली निवासी सीताराम के साथ अपनी कार के साथ लेकर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार महिला समेत तीनों लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में नहीं पलटी। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। राहगीरों ने घायलों को अपने वाहनों से नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें