मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी 35 वर्षीय विक्रम प्रजापति शराब के नशे में शुक्रवार की दोपहर बाजार स्थित कुएं में गिर गया। उसका शोर सुनकर लोगों की भीड़ कुएं के पास एकत्र हो गई। लोगों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला और एक चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में प्रत्याशी खुलेआम शराब बांट रहे हैं। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से खुले कुएं को बंद कराने और प्रत्याशियों द्वारा बांटी जा रही शराब को बंद कराने की मांग की है। इस दौरान जयवीर सिंह, इनाम मलिक, नवाब अली, जगपाल, रोहिताश, दिलशाद, शादाब, सनव्वर, मोहित गर्ग, हैदर अंसारी, शहजाद अंसारी, राहुल, प्रमोद, विनोद, शाहजेब, कलीम, खालिद, प्रवेज आदि मौजूद रहे।