जानसठ। पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। उस समय जय माता दी ट्रांसपोर्ट के मालिक गोपाल सैनी बाहर खड़े थे। अचानक से तार टूटा देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। गोपाल सैनी ने भागकर अपनी जान बचाई तथा बिजलीघर फोन किया। तब जाकर लाइन बंद कराई गई। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस लाइन की शिकायत बिजली निगम से कई बार की जा चुकी है। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की है।