मृतकों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
पुरकाजी। खतौली में शनिवार को हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों को नगरवासियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व उनके परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की। नगरवासियों ने प्रदेश सरकार से हादसे की जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने की मांग की। इस दौरान संजय वर्मा, तारिक मुस्तफा, चुन्नु मियां, पं भानू शर्मा, सचिन गोयल, शिवकुमार पाल, पप्पू धीमान, अर्जुन गुप्ता, लवी अग्रवाल, सागर कोरी, सरजीत सिंह, रेवती रमण, संजीव शर्मा, कल्लन, अमन गोयल,अनुज आदि मौजूद रहे।