देशभक्ति कार्यक्रमों पर झूमे
सिखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूलों में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंसूरपुर रोड स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि रणवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्या नीलू सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बलिदान हुए शहीदों के बारे जानकारी दी। इस मौके पर देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। सिखेड़ा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल नंगला मुबारिक में प्रबंधक अरविंद बालियान द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्कूल के नर्सरी व यूकेजी के छात्र छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण बन जमकर नृत्य किया।