श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया
खतौली। नगर एवं देहात क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों को सजाया गया और राधा कृष्ण सहित कई सुंदर झांकियां भी लगाई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण को झूले में झुलाया गया। मंदिरों में झांकियां देखने के लिए भीड़ उमड़ी। उधर, देहात क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में मंगलवार को सुबह से ही मंदिर को सुबह से ही सजाया गया था। कुछ मंदिरों में सुंदर झांकियां भी लगाई गई। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर परिवार के सदस्यों ने अपने घरों में भगवान कृष्ण को झूला झुलाया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में सुंदर झांकियां लगाई गई।