करंट लगने से युवक की मौत
बुढ़ाना। स्नान गृह में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी किरण का बेटा विक्रांत (20) शनिवार को सुबह करीब नौ बजे स्नान करने के लिए घर के बाथरूम में गया था। बाथरूम में लगे बिजली बोर्ड से तार बाहर निकला हुआ था। स्नान करते समय विक्रांत विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने चिकित्सालय उसे ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वालों ने युवक का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।