फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोज आते हैं 200 मरीज, त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं

Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर  जिला चिकित्सालय में बिना विशेषज्ञ के ही त्वचा रोगियों को परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ओपीडी में लगी मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुजफ्फरनगर  जिला चिकित्सालय में बिना विशेषज्ञ के ही त्वचा रोगियों को परामर्श दिया जा रहा है। त्वचा विशेषज्ञ नहीं होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब चार माह से जिला अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ नहीं है। लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि करीब चार महीने पहले डॉ. जेपी सिंह का मेरठ तबादला हो गया था। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से 200 त्वचा रोगी परामर्श लेने के लिए आते हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए डॉ. मुजीबुर्रहमान त्वचा रोगियों को परामर्श दे रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा भी त्वचा रोगियों को परामर्श देते हैं।

शासन के पत्र भेजा गया हैं। कई बार शासन की ओर से रिपोर्ट भी मांगी गई हैं, जिसमें चिकित्सकों की कमी को लेकर अवगत कराया गया हैं। चार महीने से जिला अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ नहीं हैं। वहीं, त्वचा विशेषज्ञ होने से मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें