फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिका सिटी में बना 200 बेड का कोविड हॉस्पिटल

विज्ञापन
शहर के जानसठ रोड पर द्वारिका सिटी में नए कोविड अस्पताल का शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ स? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
द्वारिका सिटी में बना 200 बेड का कोविड हॉस्पिटल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 महामारी के लगातार बढ़ने से द्वारिका सिटी में 200 बेड का कोविड हॉस्पिटल स्थापित किया गया है।
एल-1 कोविड केयर अस्पताल का केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उद्घाटन किया। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल भी मौजूद रहे। हॉस्पिटल के लिए चिकित्सा अधिकारी व पैरामैडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। यह टीम 24 घंटे अस्पताल में तैनात रहेगी। समस्त स्टाफ सहित मरीजों के रहने एवं खाने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने की है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों को सही सुविधाएं मिले और उनका सही से उपचार हो, इसी के चलते यह हॉस्पिटल बनाया गया है। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में पांच स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं पल्स ऑक्सीमीटर द्वारा जांच के लिए पांच बूथों का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम में डीएम सेलवा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ वीके सिंह, एसीएमओ डॉ राजीव निगम सहित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द्वारिका सिटी में बनाया गया नया कोविड अस्पताल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें