फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले हरिद्वार में अंजाम दी गई थी वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। किशोरी को हरिद्वार ले जाकर दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल 2017 को भोपा थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर आरोपी हरिद्वार ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को प्रयागराज से बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़ता के पिता की ओर से आरोपी नई मंडी क्षेत्र के जट मुझेड़ा गांव निवासी शुभम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) में हुई। अदालत ने बुधवार को शुभम पर दोष सिद्ध करते हुए 20 साल कारावास और 41 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें