फोटो कैप्शन शाहपुर के गांव निरमानी में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए : स्
- फोटो : स्रोत आयोजक
शाहपुर। क्षेत्र के गांव निरमानी में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के गांव निरमानी में निजी कंपनी के तत्वावधान में अलकनंदा ब्लड बैंक मुजफ्फरनगर की टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया । रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कंपनी के मैनेजर दानवीर सिंह ने बताया कि कंपनी समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है । इस दौरान मोमिन खान , पिंटू सिंह रघुवंशी व अंकित बालियान मौजूद रहे। संवाद