मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए। इसमें सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के लगभग 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप 22 से 25 अक्तूबर तक नोएडा स्थित देवसेम ट्रैक में होगी। चयन ट्रायल का आयोजन मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर यति गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कोऑर्डिनेटर सुनील, अमन, कृष्णा और अध्यक्ष सार्थक सुनेजा मौजूद रहे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चयनित खिलाड़ियों में क्वाड और इनलाइन स्केटिंग श्रेणियों के खिलाड़ी शामिल हैं। ब्यूरो