फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री कृष्ण ने प्रेम और बराबरी की सीख दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गुजरात से आई साध्वी सेजल दीदी ने कहा कि कृष्ण की दुनिया ही निराली थी। वह अन्याय के खिलाफ थे और न्याय के लिए लड़ते रहे। उन्होंने दुनिया को प्रेम और बराबरी की सीख दी। उन्होंने बताया कि जीवन में घमंड और बनावट सब अस्थाई है और इससे आम जीवन को दूर रहना चाहिए। साकेत कॉलोनी डा. गंगल वाली गली में आयोजित तीन दिवसीय कृष्ण लीला के दौरान साध्वी ने ये बातेें कहीं। शनिवार की रात कृष्ण लीला कार्यक्रम गायक गगन राठौर के सत्संग के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सुरेश चंद त्यागी, सौरभ त्यागी, अभिनव त्यागी, कृष्ण गोपाल, संजीव चौधरी, शैलेंद्र सिंह, डॉ गीतांजलि, प्रिया सिंह, डा. अनीता, डा. तुषार, संजीव जलोत्रा, शिवानी, डॉ. अनीता, ललित शर्मा, पूनम शर्मा, पंकज, शिवानी, धीरज बत्रा, टीना बत्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें