फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ में होनहारों ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ में होनहारों ने बाजी मारी
विज्ञापन

जानसठ। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। होनहार बच्चों के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। डीएवी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल में प्रथम स्थान निखिल कुमार ने 87 प्रतिशत, द्वितीय स्थान मोहम्मद साद 85 व सौरभ सैनी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान निखिल कुमार 79 प्रथम स्थान, शौर्य पंत ने 48 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। सरस्वती इंटर कॉलेज के हाईस्कूल में प्रथम लायबा, मीनू द्वितीय व फरीन तृतीय स्थान पर क्रमश: 85, 84 व 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में शालू ने 81, यशफीन 78 व नेहा ने 75 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में इशिका ने 77, आकांक्षा ने 75 तथा नेहा सैनी ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में स्नेहा ने 78, नेहा ने 74 व पारुल ने 71 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें