प्रेक्षक ने चुनावी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग से प्रेक्षक के रूप में नियुक्त अरुण बाबू पेमूला जिले में पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां चुनावी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम अजय शंकर पांडेय भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रेक्षक अरुण बाबू पेमूला लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर शाम को चार से पांच बजे तक जनता की समस्याएं सुनेंगे। प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9528775167 है तथा लैंड लाइन नंबर 01312432600 हैं। इन नंबरों पर भी उनसे संपर्क किया जा सकता है। इनके साथ एआईजी स्टॉम्प पुनीत कुमार हैं, जिनका नंबर 9751587312 हैं। सामान्य प्रेक्षक अरुण बाबू पेमूला ने कोषागार में स्थित लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, निर्वाचन कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर, सी विजिल, एनजीआरएस व एमसीएमसी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।