मुजफ्फरनगर। खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने अब उत्कल एक्स्प्रेस ट्रेन को भी 28 मार्च तक रद़्द कर दिया है। पहले से ही इस मार्ग पर चलने वाली 11 पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द चल रही है। अब उत्कल भी अप और डाउन रद्द कर दी गई है। सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली रेल मार्ग पर अब 17 ट्रेन नहीं चलने के कारण स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डेली पैसेंजर तो बसों से यात्रा कर रहे है, मगर जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी है, वो सबसे ज्यादा परेशान है। उन्हें दिल्ली या सहारनपुर जाकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ रहा है। उधर, रेलवे अधिकारियों को खुद पता नहीं है कि जो ट्रेन रद्द की गई है, उनकी अवधि कब तक है, क्योंकि रेलवे विभाग ने अधिकांश जो भी ट्रेन रद्द करने की सूचना जारी की है।