फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की व्यवस्था को डीएम ने तीन पीसीएस अफस लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की व्यवस्था पर डीएम ने तीन पीसीएस अफसर लगाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने होली पर्व के दृष्टिगत पानी व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को अधिकारियों की टीम लगाई है।
नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डिप्टी कलेक्टर अजय अंबष्ट व डिप्टी कलेक्टर कुमार भूपेंद्र को होली पर पानी व शहर की सफाई व्यवस्था ईओ नगर पालिका के साथ सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अधिकारी शहर के पंप हाउस, ट्यूबवेल का निरीक्षण करेंगे, अगर कोई कमी पाई जाती है तो तत्काल उसे नगर पालिका द्वारा ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को होली पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। समय से सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। डीएम ने बीती रात्रि में ईओ नगर पालिका को सभी पंप हाउस को चेक कर रात्रि में ही आख्या दिए जाने के निर्देश दिए थे। ईओ नगर पालिका व उनकी टीम ने रात्रि में ही निरीक्षण कर डीएम को सभी पंपों की रिपोर्ट प्रेषित की। डीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी सफाई नायको, कर्मियों के साथ बैठक करले और सफाई का रोस्टर तैयार कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें